Menu
#Mumbai

हर्षिल क्षेत्र के सेब किसानों को सरकार देगी हरसंभव मदद: कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 07 सितम्बर: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने मुलाकात की। वे हर्षिल घाटी के किसानों की ओर से जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन लेकर देहरादून पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र रावत ने मंत्री के समक्ष …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 सित, 2025
हर्षिल क्षेत्र के सेब किसानों को सरकार देगी हरसंभव मदद: कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 07 सितम्बर: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने मुलाकात की। वे हर्षिल घाटी के किसानों की ओर से जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन लेकर देहरादून पहुंचे थे।

मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र रावत ने मंत्री के समक्ष हर्षिल घाटी के सेब उत्पादक किसानों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि इस बार सेब की उचित कीमत न मिलने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को 2013 की तर्ज पर सेब की खरीद शीघ्र शुरू करनी चाहिए, ताकि सीमांत क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सके।

इस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तुरंत पहल करते हुए दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी से वार्ता की और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर है।

गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के काश्तकारों की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शीघ्र ही हर्षिल घाटी के सेब उत्पादकों की फसल की खरीद को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके और उनकी मेहनत का उचित मूल्य उन्हें प्राप्त हो।

Tagged:
Share This Article