Menu
#News

‘अक्टूबर माह में सरकार का तगड़ा जीएसटी कलेक्शन’

जीएसटी संग्रह में अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रुपये की उच्चतम गिनती, सरकार को बड़ी राहत, सरकारी आँकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि। अक्टूबर का महीना यानी पूरा त्योहारों का महीना होता है। अक्टूबर के आते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। त्योहारी सीजन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2023
‘अक्टूबर माह में सरकार का तगड़ा जीएसटी कलेक्शन’
जीएसटी संग्रह में अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रुपये की उच्चतम गिनती, सरकार को बड़ी राहत, सरकारी आँकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि।

अक्टूबर का महीना यानी पूरा त्योहारों का महीना होता है। अक्टूबर के आते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है।

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही अक्टूबर के महीने में सरकार को तगड़ा जीएसटी कलेक्शन भी हुआ है।

इस बार जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। त्योहार आने के साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी ये बेहतरीन खबर है।

बता दें कि अक्टूबर में 13 प्रतिशत अधिक संग्रह हुआ है। ये भी बता दें कि जीएसटी 2017 में लागू हुआ था, जिसके बाद अक्टूबर में सर्वाधिक उच्च स्तर पर ये कलेक्शन हुआ है।

इससे पहले वर्ष 2022 में अक्टूबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन 13 प्रतिशत देखने को मिला था। यह जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले अक्टूबर, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।

अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था।’’ वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2023 के दौरान जीएसटी कलेक्शन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

इस दौरान सरकारी खजाने को 1,62,712 करोड़ रुपये कलेक्ट किए गए थे।

इससे एक वर्ष पूर्व सितंबर 2022 की तुलना में ये 10.2 फीसदी अधिक था।

वहीं इस वर्ष सितंबर में भी 2.3 प्रतिशत अधिक जीएसटी अगस्त की तुलना में एकत्रित हुआ था।

इस वर्ष लगातार सात महीनों तक मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख रुपये से अधिक का कलेक्ट किया गया था।

Tagged:
Share This Article