Menu
#News

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE:उत्तराखंड कु सबी भाई-बैणों तैें मेरो प्रणाम – मंच से बोले पीएम मोदी, एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने लोगों से देर से पहुंचने पर हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि जनता के अपार प्यार के कारण रोड शो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अप्र, 2026
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE:उत्तराखंड कु सबी भाई-बैणों तैें मेरो प्रणाम – मंच से बोले पीएम मोदी, एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने लोगों से देर से पहुंचने पर हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि जनता के अपार प्यार के कारण रोड शो लंबा हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास की नई ताकत है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूरा होने के लिए मां काली के आशीर्वाद का भी जिक्र किया और देशवासियों को इसकी बधाई दी।अपने भाषण में पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह एक्सप्रेसवे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को और आसान बनाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि इससे राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे मसूरी और ऋषिकेश को भी बड़ा फायदा मिलेगा।प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को 12 महीने पर्यटन वाला राज्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अब राज्य तेजी से विंटर टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Tagged:
Share This Article