Menu
#Mumbai

Haldwani NEWS : बनभूलपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध मदरसे सील, भारी पुलिस बल तैनात

Haldwani NEWS : उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार को जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण चल रहे अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रही इस मुहिम में अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अप्र, 2025
Haldwani NEWS : बनभूलपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध मदरसे सील, भारी पुलिस बल तैनात

Haldwani NEWS : उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार को जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण चल रहे अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रही इस मुहिम में अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने कई मदरसों को सील कर दिया।

यह भी पढ़े – Tehri Accident: “मेरा आदि ठीक है ना…” कहते हुए बेहोश हो रही अनीता, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

हल्द्वानी नगर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाई हो रही है। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। करवाई अभी चल रही है।

Share This Article