Menu
#News

हल्द्वानी: शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धा सुमन भावभीनी श्रद्धांजलि

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रितिक साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की तृतीय पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा में कैंडल जलाकर पुष्पांजलि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 फ़र, 2022

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रितिक साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की तृतीय पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा में कैंडल जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुऐं दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते हैं तब जाकर हम अपने अपने गांवों शहरों और घरों में सुरक्षित रहते हैं और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते हैं।

इसलिए हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है की हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत देश व भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी भारतीय सेना के त्याग तपस्या बलिदान अदम्य साहस पराक्रम के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था बनाए रखते हुए हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए जिससे हमारे देश भारत की अटूट स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने में सभी भारतवासियों के साथ भारतीय सेना को भी और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार एक्टर साहिल राज समाजसेवी पंकज कश्यप रितिक साहू सूरज मिस्त्री जानकी कश्यप दीपक कुमार मनीष साहू हैप्पी महेश्वरी सुशील राय संदीप यादव रोहतास प्रजापति नीलकमल मण्डल गोलू अरोड़ा सचिन कुमार गोविन्द मिस्त्री कनिष्का साहू निखिल साहू अशोक सिंह हिमांशु बाल्मीकि निशांत कुमार सुनील गुप्ता प्रभाकर आर्या संजय सिंह सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Tagged:
Share This Article