Menu
#News

साक्षात हनुमान जी दे रहे IAS की कोचिंग’

साक्षात हनुमान जी दे रहे IAS की कोचिंग’ : खबरों में एक गजब की खबर जिसमें आप जानेंगे कि ट्रेंडिंग सब्जेक्ट बनने के लिए लोग क्या नहीं कर जाते हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसी ही तस्वीरें आप भी देखते ही होंगे। अब बात ऑनलाइन क्लासेस का ट्रेंड को जो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 दिस्, 2024
साक्षात हनुमान जी दे रहे IAS की कोचिंग’

साक्षात हनुमान जी दे रहे IAS की कोचिंग’ :  खबरों में एक गजब की खबर जिसमें आप जानेंगे कि ट्रेंडिंग सब्जेक्ट बनने के लिए लोग क्या नहीं कर जाते हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसी ही तस्वीरें आप भी देखते ही होंगे। अब बात ऑनलाइन क्लासेस का ट्रेंड को जो इन दिनों काफी बढ़ी हुई है. हालांकि, इसकी आड़ में कुछ लोग पैसा बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाने लगे हैं. कुछ ऐसा ही वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर Hanuman Ji IAS Classes नाम से खूब ट्रेंड हो रहा है. इसमें हनुमानजी के भेष में एक शख्स लोगों को आईएएस बनने की कोचिंग देता हुआ नजर आता है. शख्स के ऐसे और भी कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें वह लोगों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ राजनीति पर ज्ञान देते हुए भी नजर आता है. इन वीडियोज को देखकर नेटिजन्स काफी भड़के हुए हैं।

लोगों ने इसे भगवान का अपमान बताया

वायरल हो रहे वीडियो में आप एक शख्स को हनुमानजी के गेटअप में देख सकते हैं. शख्स ने हनुमानजी की तरह गदा भी रखा है. वायरल हुए एक वीडियो में यह शख्स कहता है, ‘वेलकम टू हनुमानजी आईएएस क्लासेस.’ इसके बाद वह सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में बताने के बाद लोगों को नैतिकता और राजनीति पर लेक्चर देना शुरू कर देता है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर इन वीडियोज के वायरल होने के बाद नेटिजन्स खासे भड़के हुए हैं. @amita_ambedkar एक्स हैंडल से यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, यूपीएससी में सिलेक्शन के लिए स्वयं हनुमान जी आसमान से उतरे हैं. अब जब स्वयं प्रभु आईएएस की कोचिंग दे रहे हैं, तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

यूजर ने आगे भड़कते हुए लिखा, धंधा चलाने के चक्कर में भगवान का अपमान करने से भी नहीं हिचकिचा रहे. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘टेंशन मत लीजिए, यहां साक्षात हनुमान जी देते हैं IAS की कोचिंग. आप सभी का सिलेक्शन करवा देंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, ट्रेंडिंग में आने के लिए लोग हदें पार कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, अगर अब भी आईएएस नहीं बन पाए, तो लानत है।

Share This Article