Menu
#जौनपुर

BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हरक सिंह रावत की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात, सियासी गलियारों में मची हल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के डिफेंस कालोनी स्थित आवास से सुबह साढ़े सात बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत बाहर निकले, तो देखने वाले चौंक गए। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा से निष्कासित होने के बाद हरक ने कांग्रेस का हाथ थाम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जुल, 2022
BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हरक सिंह रावत की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात, सियासी गलियारों में मची हल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के डिफेंस कालोनी स्थित आवास से सुबह साढ़े सात बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत बाहर निकले, तो देखने वाले चौंक गए। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा से निष्कासित होने के बाद हरक ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

मुख्य गेट की बजाय हरक रसोईघर वाले दरवाजे से बाहर निकले। बिना किसी से बात किए, वे सीधे गाड़ी में बैठ बाहर निकल गए। हरक की इस गुपचुप मुलाकात से राज्य के सियासी हलकों में गर्माहट की संभावना है।

हरक सिंह रावत पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। ऐन चुनाव से पहले ही उन्होंने एक सियासी घटनाक्रम में कांग्रेस ज्वाइन की। हालांकि विधानसभा चुनाव में वे इस बार मैदान में नहीं उतरे। अपनी जगह बहू अनुकृति गुसाईं को ही लैंसडौन से चुनाव लड़ाया, इसमें भी उन्हें हार मिली। मौजूदा समय में भी वे कांग्रेस में सहज नहीं हो पा रहे हैं।

सियासी रूप से बार-बार चौंकाने वाले हरक सिंह उसी अंदाज में सोमवार को भी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचे। कोश्यारी शनिवार दोपहर बाद देहरादून पहुंच गए थे। शनिवार और रविवार को कोश्यारी के आवास पर समर्थकों का भारी हुजूम होने के कारण वे मुलाकात से बचे।

सोमवार सुबह सात बजे ही मिलने पहुंचे। अकेले में ही सियासत के दोनों दिग्गजों की मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार हरक ने फिर दोहराया कि उनका भाजपा छोड़ने का कोई इरादा नहीं था। एक घंटे की मुलाकात को सियासी जानकार सामान्य नहीं मान रहे हैं। हरक भी चुप्पी साधे रहे।

 

Tagged:
Share This Article