Menu
#other

क्रिकेट के बाद फिल्मों में फिल्मों की एंट्री, पत्नी गीता बसरा संग लॉन्च किया ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस

हैदराबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर हरभजन सिंह ने अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ लिया है। हरभजन ने अपनी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री गीता बसरा के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ लॉन्च किया है। गीता बसरा ने सोशल मीडिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अप्र, 2025
क्रिकेट के बाद फिल्मों में फिल्मों की एंट्री, पत्नी गीता बसरा संग लॉन्च किया ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस

हैदराबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर हरभजन सिंह ने अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ लिया है। हरभजन ने अपनी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री गीता बसरा के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ लॉन्च किया है।

गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर इस नई शुरुआत की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में कपल ने क्लैपबोर्ड के साथ पोज दिया, जिस पर उनके प्रोडक्शन हाउस के मुहूर्त कार्यक्रम का भी खुलासा हुआ। साथ ही ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ के लोगो की पहली झलक भी दिखाई गई।

गीता बसरा ने पोस्ट के साथ लिखा, “बड़ी मुस्कान, बड़े सपने.. और मेरे लिए एक नया टाइटल।” उन्होंने बताया कि उनके प्रोडक्शन बैनर ने अपना पहला प्रोजेक्ट भी फाइनल कर लिया है। जल्द ही उनके बैनर तले पहली फिल्म का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। गीता ने उत्साह जताते हुए कहा, “हरभजन और मैंने ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ के तहत अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक तौर पर शूटिंग शुरू कर दी है। नई ऊर्जा, नए विचार और ढेर सारा दिल लेकर हम जल्द दर्शकों के सामने कुछ खास लेकर आएंगे।”

उन्होंने पोस्ट में यह भी लिखा, “सवारी अभी शुरू हुई है और यह पहले से ही किसी जादू जैसा महसूस हो रहा है। मैं आगे की अनाउंसमेंट के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमारे साथ जुड़े रहिए।”

हरभजन और गीता की लव स्टोरी:
हरभजन सिंह और गीता बसरा की मुलाकात गीता की फिल्म ‘द ट्रेन’ के एक म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई थी, जिससे हरभजन काफी प्रभावित हुए थे। दोनों ने लंदन में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और लगभग आठ साल के रिश्ते के बाद 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर, पंजाब में शादी कर ली। अब जब हरभजन और गीता ने ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ के जरिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है, तो इंडस्ट्री और उनके फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।

 

Tagged:
Share This Article