Menu
#News

हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास

हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. 10 साल के बाद वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई को आईपीएल में हराने में सफलता हासिल की. बता दें कि भले ही इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अप्र, 2025
हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास

हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. 10 साल के बाद वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई को आईपीएल में हराने में सफलता हासिल की. बता दें कि भले ही इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक ऐसा कमाल किया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. हार्दिक ने मैच में गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए तो वहीं, बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 42 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में हार्दिक ने तीन चौके और 4 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. बता दें कि हार्दिक ने टी-20 में बतौर गेंदबाज 200 विकेट भी पूरा करने में सफलता हासिल की।

वहीं, हार्दिक पंड्या टी-20 में भारत के इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिनके नाम 200 विकेट और 5000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. ऐसा कारनामा करने वाले हार्दिक भारत के पहले क्रिकेटर हैं. वहीं, ओवरऑल ऐसा कमाल टी-20 में करने वाले हार्दिक दुनिया के 12वें क्रिकेटर हैं. बता दें कि इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटिदार ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 32 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए. दूसरी ओर विराट कोहली ने 42 गेंद पर 67 रन बनाए. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया, बाद में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकटे पर 209 रन ही बना सकी।

 

 

 

Tagged:
Share This Article