Menu
#News

विराट कोहली के कोच हुए हार्दिक के फैन, बोले वह स्ट्रीट स्मार्ट:

हार्दिक पंड्या ने 10 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और इसमें से सात भारत ने जीते हैं. इसमें सबसे ताजा न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ में खेला गया टी20 इंटरनैशनल मुकाबला था। इस मुश्किल पिच पर भारत ने कीवी टीम को मात दी. हालांकि इस मैच में पंड्या …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 फ़र, 2023
विराट कोहली के कोच हुए हार्दिक के फैन, बोले वह स्ट्रीट स्मार्ट:

हार्दिक पंड्या ने 10 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और इसमें से सात भारत ने जीते हैं. इसमें सबसे ताजा न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ में खेला गया टी20 इंटरनैशनल मुकाबला था।

इस मुश्किल पिच पर भारत ने कीवी टीम को मात दी. हालांकि इस मैच में पंड्या के कुछ फैसलों को लेकर काफी आलोचनाएं भी हुईं।

पंड्या ने मैच में युजवेंद्र चहल से चार ओवर पूरे नहीं करवाए. चहल ने इस पिच पर सिर्फ दो ओवर ही किए. इसमें उन्होंने फिन एलन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हालांकि पंड्या की कप्तानी की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि वह इसके प्रशंसक हैं।

पंड्या की कप्तानी की तारीफ का सिलसिला इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से शुरू हुआ. यहां उन्होंने पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी गुजराट टाइटंस की टीम की कमान संभाली।

हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम चैंपियन बनी. इंडिया न्यूज के साथ बातचीत में राजकुमार ने कहा, ‘हार्दिक पंड्या एक शानदार कप्तान रहे हैं।

शर्मा ने ध्यान दिलाया कि पंड्या मुश्किल वक्त में आगे बढ़कर मोर्चा संभालते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत सकारात्मक कप्तान हैं. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वह खुद को आगे रखते हैं।

वह जिम्मेदारी लेने से घबराते नहीं हैं. उनका सोचने का तरीका बहुत अच्छा है ।

हार्दिक ने जिस तरह बतौर ऑलराउंडर अपने खेल को सुधारा है, शर्मा उससे भी काफी प्रभावित नजर आए. 28 साल के हार्दिक इस सीरीज में गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत कर रहे हैं।

वहीं दूसरे टी20 इंटरनैशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय टीम को बल्ले से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

शर्मा ने कहा, ‘हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है. वह चोट के चलते काफी लंबे समय तक मैदान से दूर रहे हैं।

किसी तेज गेंदबाज के लिए चोट से वापसी करना बहुत मुश्किल होता है. वह काफी विश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर रहे हैं।

इससे पहले हम उसे बचाकर रखते थे और ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवाते थे. अब वह काफी शानदार ऑलराउंडर बन गए हैं।

 

Tagged:
Share This Article