Menu
#Mumbai

हरिद्वार: आरोग्यम सोसाइटी में कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष; गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो वायरल.

हरिद्वार (5 फरवरी 2026): हरिद्वार-रुड़की मार्ग पर स्थित आरोग्यम सोसाइटी (Aarogyam Society) जंग का मैदान बन गई है। यहाँ कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हुई, जिसमें लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों ने वहां …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 फ़र, 2026
हरिद्वार: आरोग्यम सोसाइटी में कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष; गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो वायरल.
हरिद्वार: आरोग्यम सोसाइटी में कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष; गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो वायरल

हरिद्वार (5 फरवरी 2026): हरिद्वार-रुड़की मार्ग पर स्थित आरोग्यम सोसाइटी (Aarogyam Society) जंग का मैदान बन गई है। यहाँ कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हुई, जिसमें लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की

सिक्योरिटी और स्थानीय लोगों पर हमले का आरोप प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान समिति के सिक्योरिटी गार्ड्स और कुछ स्थानीय लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया । इस हिंसक झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे से मारपीट करते और वाहनों को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं .

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा बवाल होने और वीडियो वायरल होने के बावजूद, अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को औपचारिक तहरीर (शिकायत) नहीं दी है । पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो और सूचना के आधार पर मामले की निगरानी कर रही है।

 

Tagged:
Share This Article