Menu
#News

हरिद्वार जिले मठ के मंदिरों को खूब सजाया जाएगा चलेगा स्वच्छता अभियान और होगी शानदार लाइटिंग

हरिद्वार जिले मठ के मंदिरों को खूब सजाया जाएगा चलेगा स्वच्छता अभियान और होगी शानदार लाइटिंग हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर ) में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी, 2024 तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 जन, 2024
हरिद्वार जिले मठ के मंदिरों को खूब सजाया जाएगा चलेगा स्वच्छता अभियान और होगी शानदार लाइटिंग

हरिद्वार जिले मठ के मंदिरों को खूब सजाया जाएगा चलेगा स्वच्छता अभियान और होगी शानदार लाइटिंग

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर ) में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी, 2024 तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत समस्त मंदिरों देवालयों, घाटों एवं चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर वृहद सफाई अभियान के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई ।
जिलाधिकारी ने बैठक में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसको दृष्टि में रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत जनपद के समस्त मंदिरों, देवालयों, घाटों एवं चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर वृहद सफाई अभियान चलाने के साथ ही लाइटिंग, दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था की जायेगी तथा आम जन को

इस कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा l उन्होंने कहा कि इस पावन मौके पर पुष्प वर्षा करने पर भी विचार किया जा रहा है।

बैठक में एनएसएस के पदाधिकारियों ने बताया कि वे इस पावन अवसर पर ज्वालापुर के राम चौक पर 5100 दीपक जलाये जायेंगे। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि संस्था मकर संक्रान्ति पर्व पर वृहद दीपोत्सव का आयोजन करेगीl जिलाधिकारी ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से अपील की कि वे हरकीपौडी से राम धुन का प्रसारण भी करें l

इसी तरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि इस अवसर पर दीप जलाने के साथ ही सफाई के भी विशेष आयोजन किये जायेंगे l स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी बैठक में इस अवधि में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वाशन दिया l
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि घाटों आदि जहां पर भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जाये तथा घाट साफ- सुथरे तथा सुंदर नजर आने चाहिए l

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद, एनएसएस से डॉ० एस.पी. सिंह, डीएवी से विपिन शाह, प्रधानाचार्य आनंदमयी सेवा सदन, संजय चोपड़ा, श्रीगंगा सभा,अखाड़ों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Share This Article