Menu
#Mumbai

हरिद्वार: 2 साल की मासूम का अपहरण करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, SSP नवनीत सिंह का वादा पूरा.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में 2 वर्षीय मासूम बच्ची के सनसनीखेज अपहरण मामले का कोतवाली नगर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस की प्रोएक्टिव टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ सूचना मिलने के 4 घंटे के भीतर बच्ची …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2026
हरिद्वार: 2 साल की मासूम का अपहरण करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, SSP नवनीत सिंह का वादा पूरा.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में 2 वर्षीय मासूम बच्ची के सनसनीखेज अपहरण मामले का कोतवाली नगर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस की प्रोएक्टिव टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ सूचना मिलने के 4 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल रेस्क्यू किया, बल्कि 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को भी धर दबोचा। एसएसपी नवनीत सिंह ने पीड़ित परिजनों से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का जो वादा किया था, पुलिस टीम ने उसे पूरा कर दिखाया है।

मूल रूप से अतरौली, हरदोई (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली और हाल में मायापुर (हरिद्वार) में रह रही श्रीमती सोनी ने 20 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह अपनी दो साल की बेटी के साथ तुलसी चौक स्थित एचआरडीए (HRDA) पार्क के फुटपाथ पर सोई थीं। रात करीब 1 बजे जब उनकी आंख खुली, तो बच्ची गायब थी। परिजनों ने रात भर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई टीमें गठित कीं। पुलिस की सघन तलाश और मैनुअल पुलिसिंग का ही नतीजा था कि 20 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे देवपुरा क्षेत्र में ऋषिकुल तिराहे के पास बच्ची को लावारिस हालत में सकुशल बरामद कर लिया गया।

तत्काल बच्ची को जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां राहत की बात यह रही कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक अपराध की पुष्टि नहीं हुई।

नशे के लिए भीख मंगवाने की थी खौफनाक योजना बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस का अगला लक्ष्य अपहरणकर्ता को पकड़ना था। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 28 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई। लगातार दबिश के बाद 22 फरवरी की रात पुलिस ने आरोपी को मायापुर क्षेत्र में श्रीराम घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में रवि ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। 19 फरवरी की रात उसने बच्ची को अगवा किया और उसे लेकर एक घाट पर छिप गया। उसकी योजना अगले दिन बच्ची को किसी अन्य शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाने की थी, ताकि वह अपने नशे के लिए पैसे जुटा सके। लेकिन जब वह ऋषिकुल बस अड्डे के पास पहुंचा, तो पुलिस की सघन चेकिंग देखकर घबरा गया और पकड़े जाने के डर से बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

आरोपी का विवरण और कानूनी कार्रवाई

  • आरोपी का नाम: रवि कुमार (28 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार।

  • निवासी: निकट राधाकृष्ण आश्रम, सोनी ज्वैलर्स के पास, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार।

  • धाराएं: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 139(1) और पोक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 11(4)/12 की बढ़ोतरी की है।

हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Tagged:
Share This Article