Menu
#News

हरिद्वार : रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली, तीन फरार

हरिद्वार : जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव के जंगल में मंगलवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल तस्कर को पुलिस ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 मई, 2025
हरिद्वार : रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली, तीन फरार

हरिद्वार :  जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव के जंगल में मंगलवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही एसओ रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लगी।

घायल की पहचान नौशाद निवासी सिकरोढ़ा, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने संरक्षित पशु का मांस, अवशेष, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण, दो कारतूस, एक तमंचा और दो खोखे बरामद किए हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ नरेंद्र पंत ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसओ रविंद्र सिंह के अनुसार, घायल तस्कर के खिलाफ पहले से भी थाना भगवानपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tagged:
Share This Article