Menu
#Mumbai

हरिद्वार: काली मंदिर टनल के पास भूस्खलन, ट्रेनों की आवाजाही ठप

हरिद्वार: में भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास रविवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा जिससे रेलवे ट्रैक और सड़क दोनों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। इस कारण हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हादसे की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 सित, 2025
हरिद्वार: काली मंदिर टनल के पास भूस्खलन, ट्रेनों की आवाजाही ठप

हरिद्वार: में भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास रविवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा जिससे रेलवे ट्रैक और सड़क दोनों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। इस कारण हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं और ट्रैक से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जा रहा है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को भी इसी जगह पर भारी भूस्खलन हुआ था। उस दौरान दो बाइक सवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे और कई घंटों तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा था।

Tagged:
Share This Article