Menu
#Mumbai

हरिद्वार: लंबे समय से फरार कुख्यात नशा तस्कर सलमान गिरफ्तार, PIT-NDPS के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को सीआईयू रुड़की के सहयोग से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जुल, 2026
हरिद्वार: लंबे समय से फरार कुख्यात नशा तस्कर सलमान गिरफ्तार, PIT-NDPS के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को सीआईयू रुड़की के सहयोग से अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीरपुरा निवासी सलमान पुत्र जहांगीर के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि लगातार कानूनी कार्रवाई के बावजूद उसने नशे के अवैध कारोबार से दूरी नहीं बनाई। इसी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ PIT-NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी।

रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही, लेकिन सलमान बार-बार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सीआईयू रुड़की की मदद और मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दी। आखिरकार पुलिस टीम ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

सलमान का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलमान के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के कई मामले, गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस, आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। लंबे समय से उसका नाम जिले के सक्रिय नशा तस्करों की सूची में शामिल था।

Tagged:
Share This Article