Menu
#Destinations

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

थाना कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑनलाइन ई-एफआईआर के माध्यम से एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया। वादी योगेश कुमार पुत्र सुशील कुमार, निवासी टांडा टीस, सिडकुल हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UK 08 AY 9571) को 10.12.2025 को स्वर्ण जयंती कार के पास से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 मई, 2026
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबड़तोड़  कार्यवाही

थाना कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑनलाइन ई-एफआईआर के माध्यम से एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया। वादी योगेश कुमार पुत्र सुशील कुमार, निवासी टांडा टीस, सिडकुल हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UK 08 AY 9571) को 10.12.2025 को स्वर्ण जयंती कार के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई  सूचना मिलते ही  पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 174/26 पंजीकृत कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी व पतारसी के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज की।

जांच के दौरान 21.05.2026 की रात चेकिंग अभियान में वरदान अस्पताल, शिवालिक नगर के सामने बीच ग्राउंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद पुत्र प्रेम सिंह, निवासी पुरुषोत्तम नगर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया जारी की गई है

Tagged:
Share This Article