Menu
#Destinations

हरीश रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, दी भुट्टा-जलेबी पार्टी

देहरादून। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निगम पार्षदों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी आयोजित कर कार्यक्रम को कार्यकर्ता सम्मान पार्टी का नाम दिया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अग, 2025
हरीश रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, दी भुट्टा-जलेबी पार्टी

देहरादून। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निगम पार्षदों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी आयोजित कर कार्यक्रम को कार्यकर्ता सम्मान पार्टी का नाम दिया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरीश रावत ने सभी निर्वाचित नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देहरादून पंचायत चुनाव के असली नायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व से कार्यकर्ताओं की निराशा को तोड़ा और कांग्रेस का परचम लहराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की इस जीत ने प्रदेश और देश को यह संदेश दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी एकजुटता और संघर्ष के बल पर भाजपा को हरा सकते हैं।

हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और वे भी इस जीत में बराबर के भागीदार हैं।

Tagged:
Share This Article