Menu
#Destinations

महिला आरक्षण पर हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान, भाजपा को भी घेरा,

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत नैनीताल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की. साथ ही हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है.   हरीश रावत ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2026
महिला आरक्षण पर हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान, भाजपा को भी घेरा,

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत नैनीताल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की. साथ ही हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है.

 

हरीश रावत ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह और जोश है. उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रदेश की जनता का रुझान भी कांग्रेस की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. हरीश रावत ने कहा भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा.

कांग्रेस में अंदरूनी कलह के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. वर्ष 2002 और 2012 के विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए हरीश रावत ने कहा कि उस समय भी पार्टी में गुटबाजी की बातें सामने आई थीं, लेकिन जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी. जिसके बाद सरकार ने सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा किया. उन्होंने कहा, “परिवार में कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, लेकिन सभी से संवाद किया जाएगा. सोशल मीडिया के बजाय आमने-सामने बैठकर बातचीत होनी चाहिए. हम इसी दिशा में प्रयास करेंगे.

भाजपा पर आरोप लगाते हुए हरीश रावत ने कहा 2017 से लगातार चुनावों में भाजपा ने झूठ का सहारा लिया है. सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा दिया है. उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस की हार भी भाजपा के “झूठ और प्रपंच” के कारण हुई. हरीश रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा के “झूठ और फरेब” से सावधान रहें.

Tagged:
Share This Article