Menu
#Mumbai

स्वास्थ्य विभाग को मिले नए निदेशक, पांच अपर निदेशकों का हुआ निदेशक पद पर प्रमोशन 

देहरादून उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक चिकित्सकों की मांगों पर शासन अपनी मुहर लग रहा है। इसके साथ ही प्रमोशन का रास्ता भी साफ होता जा रहा है। उत्तराखण्ड पी०एम०एच०एस० संवर्ग के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत पांच अपर निदेशकों का निदेशक पद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 नव, 2024
स्वास्थ्य विभाग को मिले नए निदेशक, पांच अपर निदेशकों का हुआ निदेशक पद पर प्रमोशन 

देहरादून

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक चिकित्सकों की मांगों पर शासन अपनी मुहर लग रहा है। इसके साथ ही प्रमोशन का रास्ता भी साफ होता जा रहा है। उत्तराखण्ड पी०एम०एच०एस० संवर्ग के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत पांच अपर निदेशकों का निदेशक पद पर प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन पाने वालों में डा० नर सिंह गुंजियाल, डा० केशर सिह चौहान, डा० चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी डॉ० मनोज उप्रेती शामिल हैं। सभी चिकित्सकों को 144200-218200 लेवल-15 का वेतनमान मिलेगा।

 

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने प्रमोशन पाकर निदेशक बनने वाले सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से जनहित में पूरे मनोभाव से काम करने की अपील की। स्वास्थ्य सचिव ने कहा शासन चिकित्सकों की हर न्यायोचित मांग के लिए गंभीर है और प्राथमिकता में उनका समाधान कर रहा है।

Tagged:
Share This Article