Menu
#Mumbai

मुनस्यारी में विषैले मशरूम खाने से हुई मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र में विषैले जंगली मशरूम खाने से नानी और नातिन की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना को स्वास्थ्य विभाग ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा इस मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जुल, 2025
मुनस्यारी में विषैले मशरूम खाने से हुई मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र में विषैले जंगली मशरूम खाने से नानी और नातिन की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना को स्वास्थ्य विभाग ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा इस मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जिसे 48 घंटों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित जांच समिति में डॉ. प्रशांत कौशिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ. एस.सी. रजबार (फिजिशियन) और डॉ. हेमंत शर्मा (निश्चेतक विशेषज्ञ) को समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह उपचार प्रक्रिया, चिकित्सकीय निर्णय, रेफरल की समयबद्धता एवं चिकित्सा प्रोटोकॉल की अनुपालना सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही, चिकित्सा प्रोटोकॉल का उल्लंघन या कर्तव्यहीनता पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है।

Tagged:
Share This Article