Menu
#Mumbai

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल

  देहरादून। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। डॉ0 रावत ने पंत के रोड़ एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 दिस्, 2022
स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल

 

देहरादून।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। डॉ0 रावत ने पंत के रोड़ एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घायल क्रिकेटर को हरिद्वार से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रैफर किये जाने पर डॉ0 रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी हैं और वह खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से फोन पर बात कर पंत के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋषभ पंत के इलाज के लिये हरसंभव मदद करने को तैयार है।

 

Tagged:
Share This Article