Menu
#News

उन्नाव में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में दंपती और दो बेटियों के शव मिले, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

उन्नाव (उत्तर प्रदेश): जिले के साहबखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर से दंपती और उनकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी कोणों से जांच कर रही है। मृतकों की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2025
उन्नाव में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में दंपती और दो बेटियों के शव मिले, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

उन्नाव (उत्तर प्रदेश):  जिले के साहबखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर से दंपती और उनकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी कोणों से जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान अमित यादव (35), पत्नी गीता (30), बेटियां खुशी (10) और निधि (6) के रूप में हुई है। घर के भीतर अमित का शव गमछे के फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के शव चारपाई पर पड़े थे। गीता के सीने पर तकिया रखा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मुंह दबाकर हत्या की गई हो सकती है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक गल्ला व्यापारी गेहूं खरीदने के सिलसिले में गांव आया और घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। तभी उसकी नजर घर के जिंगले में फंदे पर लटके शव पर पड़ी। उसने तत्काल मृतक के छोटे भाई अजीत को सूचना दी, जो छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और भयावह दृश्य देखकर चीख पड़ा।

पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश पाठक, एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

मृतक के पिता उमेशचंद्र यादव ने गांव के ही दूसरे यादव परिवार पर पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है या सुनियोजित सामूहिक हत्या का।घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जुटी हुई है।

 

Tagged:
Share This Article