Menu
#News

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा 18 मई, अगले चार दिन के लिए लू का अलर्ट

आगरा गर्मी अपने चरम पर है। लू के चलते 18 मई को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसकी वजह से आगरा का ये सबसे गर्म दिन रहा। आने वाले दिनों में अभी राहत नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मई, 2024
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा 18 मई, अगले चार दिन के लिए लू का अलर्ट

आगरा

गर्मी अपने चरम पर है। लू के चलते 18 मई को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसकी वजह से आगरा का ये सबसे गर्म दिन रहा। आने वाले दिनों में अभी राहत नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है।

आगरा की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। लू ने शाम 5 बजे के बाद तक कहर बरपा रही थी। गर्मी के चलते कूलर और एसी फेल रहे। शुक्रवार को दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। जरूरी काम न होने पर घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

मौसम का मिजाज सप्ताह की शुरुआत से ही बिगड़ने लगा था। 40 डिग्री सेल्सियस से सप्ताह की शुरुआत हुई और तापमान हर दिन डेढ़ से दो डिग्री बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 46.9 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही लू चलना शुरू हो गई।

 

 

पूर्वाह्न 11 बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया और अधिकतम तापमान बढ़ता गया। अपराह्न 3 बजे के करीब तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच का अंतर बढ़ने से दिन करीब साढ़े 13 घंटे का हो गया है। बड़ा दिन होने से भी गर्मी का प्रकोप अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 21 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

Tagged:
Share This Article