Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू, प्रदेश में निशुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा का मिलेगा लाभ 

एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह में शुरू हो जाएगी। सेवा शुरू करने से पहले व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार आखिर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 नव, 2023
एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू, प्रदेश में निशुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा का मिलेगा लाभ 

एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह में शुरू हो जाएगी। सेवा शुरू करने से पहले व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार आखिर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है।

20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी।

हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है।

बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, उत्तराखंड प्रदेश सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई।

जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने पर चर्चा की गई। नवंबर माह के अंत तक इस सेवा के शुरू किए जाने की बात कही गई।

बताया गया कि 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध हो जाएगी।

यहां कुछ दिन के व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी।

अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी।

हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तरप्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी।

घोषणा के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हेली एंबुलेंस सेवा शुरु नहीं हो पाई थी।

कुछ समय पूर्व एम्स प्रशासन ने अप्रैल माह से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की संभावना जताई थी।

तब एम्स प्रशासन ने बताया था कि मेरठ में हेली एंबुलेंस असेम्बल्ड कर दी गई है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होनी बाकी हैं।

15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध होगी।

कुछ दिन प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

 

 

Tagged:
Share This Article