Menu
#News

लड़कों के लिए हुआ था हाई हील्स का अविष्कार !

लड़कों के लिए हुआ था हाई हील्स का अविष्कार ! : दुनिया में हर समय जरूरतों के अनुसार नए-नए आविष्कार होते रहे हैं. कुछ जरूरतें इंसान की प्रकृति ने पूरी कीं तो वहीं कुछ जरूरतों को इंसान ने खुद नए-नए अविष्कार करके पूरा कर लिया. हालांकि कई चीजों का आविष्कार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जून, 2025
लड़कों के लिए हुआ था हाई हील्स का अविष्कार !

लड़कों के लिए हुआ था हाई हील्स का अविष्कार ! :  दुनिया में हर समय जरूरतों के अनुसार नए-नए आविष्कार होते रहे हैं. कुछ जरूरतें इंसान की प्रकृति ने पूरी कीं तो वहीं कुछ जरूरतों को इंसान ने खुद नए-नए अविष्कार करके पूरा कर लिया. हालांकि कई चीजों का आविष्कार किया किसी और उद्देश्य से गया था, लेकिन अब उनका इस्तेमाल किसी दूसरी ही जगहों पर हो रहा है. उन्हीं में से एक है हाई हील्स. जी हां, लड़कियां सुंदर दिखने के लिए या अपनी हाइट ज्यादा दिखाने के लिए जिन हाई हील्स को पहनती हैं असल में उनका अविष्कार ही लड़कों के पहनने के लिए हुआ था. तो चलिए इस हाई हील्स की कहानी को जानते हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें : – मखाना खाने के अचूक फायदे

लड़कों के लिए हुआ था हाई हील्स का अविष्कार !
लड़कों के लिए हुआ था हाई हील्स का अविष्कार !

पहली बार क्यों बनाई गई थी हाई हील्स?

इतिहास को देखें तो हाई हील्स का आविष्कार 1000 ईसा पूर्व किया गया था. उस समय इसका आविष्कार करने के पीछे सोच ये थी कि इन्हें पहनकर मर्द और भी मर्दाना नजर आएंगे. इसी वजह से मर्दों के लिए ऊंचे सोल वाले जूते बनाए गए. इस हाई हील्स जूतों का इस्तेमाल सबसे पहले पर्शियन लोगों ने किया था. वहीं सबसे पहले घु़ड़सवारों के हाई हील्स पहनाई जाती थीं।

यह ख़बर भी पढ़ें : – नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

कुछ समय बाद लड़कियां इन हाई हील्स का इस्तेमाल करने लगीं. उनपर ये हील्स जंचने भी लगीं और वो जल्द ही इसमें कंफर्टेबल भी हो गईं. जिसके बाद अब ज्यादातर लड़कियों के पैरों में हाई हील्स नजर आने लगी. लड़कियां इनमें आसानी से कंफर्टेबल हो जाती है. साथ ही इनके जरिए उनका फैशनेबल लुक भी पूरा हो जाता है. यही वजह है कि हाई हील्स लड़कियों की पहचान बन गई. हालांकि इतिहास खोलकर जब देखेंगे तो सच्चाई यही मिलेगी कि इनका आविष्कार लड़कियां नहीं बल्कि लड़कों के लिए किया गया था. अब भी यदि आप लड़कों के जूते देखेंगे तो आपको आसानी से ऊंचे सोल वाले जूते मिल जाएंगे।

Tagged:
Share This Article