Menu
#News

हिमाचल: चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की कॉलोनी में भीषण आग, मजदूर जिंदा जला

  शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मा, 2025
हिमाचल: चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की कॉलोनी में भीषण आग, मजदूर जिंदा जला

 

शुक्रवार  को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। भीषण आग में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अग्निकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Tagged:
Share This Article