Menu
#News

तेजस क्रैश में हिमाचल के सपूत नमन स्याल शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

दुबई/नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: दुबई एयरशो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के नमन स्याल, जो विमान उड़ा रहे थे, वीरगति को प्राप्त हो गए। तेजस विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे एरियल डिस्प्ले के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 नव, 2025
तेजस क्रैश में हिमाचल के सपूत नमन स्याल शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

दुबई/नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: दुबई एयरशो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के नमन स्याल, जो विमान उड़ा रहे थे, वीरगति को प्राप्त हो गए। तेजस विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे एरियल डिस्प्ले के दौरान अचानक क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में काला धुआं फैल गया, जिससे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। एयरशो में मौजूद महिलाओं और बच्चों सहित भारी भीड़ ने घटना को अपनी आंखों से देखा।

भारतीय वायुसेना ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि तेजस विमान के क्रैश में पायलट को गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। वायुसेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस कठिन घड़ी में शहीद पायलट के परिवार के साथ खड़ी है।

दूसरी बार तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त

यह तेजस विमान का दूसरा बड़ा क्रैश है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर के पास तेजस ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस समय पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे, लेकिन इस बार पायलट विमान से बाहर नहीं निकल पाए।

हिमाचल के नमन स्याल को श्रद्धांजलि

हादसे में जान गंवाने वाले पायलट नमन स्याल हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। उनकी शहादत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि देश ने एक बहादुर योद्धा खो दिया है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

दुबई एयरशो आयोजकों और भारतीय वायुसेना की टीम ने घटनास्थल को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Tagged:
Share This Article