Menu
#मनोरंजन

होमगार्ड के जवानों ने बद्रीनाथ धाम यात्रा में निभाई सराहनीय भूमिका, 849 श्रद्धालुओं को पहुंचाई मदद

होमगार्ड के जवानों ने बद्रीनाथ धाम यात्रा में निभाई सराहनीय भूमिका, 849 श्रद्धालुओं को पहुंचाई मदद देहरादून : इस वर्ष बद्रीनाथ धाम की यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस के सहयोगी के रूप में होमगार्ड जवानों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर दिव्यांगजनों, असहाय, और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 नव, 2024
होमगार्ड के जवानों ने बद्रीनाथ धाम यात्रा में निभाई सराहनीय भूमिका, 849 श्रद्धालुओं को पहुंचाई मदद

होमगार्ड के जवानों ने बद्रीनाथ धाम यात्रा में निभाई सराहनीय भूमिका, 849 श्रद्धालुओं को पहुंचाई मदद

देहरादून : इस वर्ष बद्रीनाथ धाम की यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस के सहयोगी के रूप में होमगार्ड जवानों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर दिव्यांगजनों, असहाय, और वृद्धों के लिए होमगार्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। इस डेस्क के माध्यम से होमगार्ड के जवानों ने 849 श्रद्धालुओं की मदद कर उन्हें बद्रीनाथ धाम के दर्शन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

होमगार्ड हेल्प डेस्क ने इस वर्ष 355 दिव्यांग, 282 वृद्ध, 10 बीमार, 220 असहाय और 2 खोए हुए श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान की। इन सभी श्रद्धालुओं को होमगार्ड के जवानों ने सकुशल बद्रीनाथ धाम के दर्शन करवाए और उनकी हर संभव मदद की।

यह पहल बद्रीनाथ धाम यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सभी श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में बेहद सफल रही। दिव्यांग, वृद्ध और असहाय श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों और कठिनाइयों से निपटने में होमगार्ड के जवानों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

होमगार्ड हेल्प डेस्क की स्थापना और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए होमगार्ड के जवानों द्वारा दिखाई गई तत्परता और समर्पण की प्रशंसा हो रही है। उनकी इस सराहनीय सेवा ने यात्रा को और अधिक सुखद और यादगार बनाया है।

Tagged:
Share This Article