Menu
#Mumbai

गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी के नाम लिखा वायरल लेटर फेक

गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी के नाम लिखा वायरल लेटर फेक पाया गया है। सीएम धामी के नाम भेजे इस फेक लेटर में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही नुपूर शर्मा के एक रिश्तेदार को जेड सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया है। बुधवार को यह पत्र सोशल मीडिया में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जून, 2022
गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी के नाम लिखा वायरल लेटर फेक

गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी के नाम लिखा वायरल लेटर फेक पाया गया है। सीएम धामी के नाम भेजे इस फेक लेटर में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही नुपूर शर्मा के एक रिश्तेदार को जेड सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया है। बुधवार को यह पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ।

इस फ़र्ज़ी पत्र में 13 जून की तिथि अंकित है। जिसमें कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति आरएसएस और हिन्दु राष्ट्रीय विचारधारा के साथ ही नुपूर शर्मा का भी रिश्तेदार है। नुपूर शर्मा के साथ ही उनके रिश्तेदार को भी धमकियां मिल रही है लिहाजा तत्काल संबंधित व्यक्ति को जेड सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

पत्र के वायरल होते ही पीआईबी ने इसे ट्विटर पर टैग करते हुए फर्जी बताया। उधर, मुख्यमंत्री धामी ने फर्जी पत्र की गंभीरता को देखते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कारवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम को इस तरह का कोई पत्र नहीं भेजा है, यह पूरी तरह फर्जी है।

उधर वायरल फ़र्ज़ी लेटर मामले में एसटीएफ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tagged:
Share This Article