Menu
#Mumbai

पार्षद एवं पूर्व प्रधान की ओर से महिलाओं का सम्मान

  देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पार्षद रमेश कुमार मंगू एवं पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा जी और जिला उद्योग केंद्र की पूर्व एजीएम कौशल्या बंधु जी ने समारोह का शुभारंभ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मा, 2022
पार्षद एवं पूर्व प्रधान की ओर से महिलाओं का सम्मान

 

देहरादून।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पार्षद रमेश कुमार मंगू एवं पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा जी और जिला उद्योग केंद्र की पूर्व एजीएम कौशल्या बंधु जी ने समारोह का शुभारंभ कर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस  सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सर्वप्रथम निगम की स्वच्छता प्रहरीयो को सम्मानित किया, जिसके बाद छेत्र की गणमान्य बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

इस मौके पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने समस्त नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।

Tagged:
Share This Article