Menu
#Mumbai

Kargil Vijay Diwas: परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि 1.50 करोड़, सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Kargil Vijay Diwas देहरादून: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये किए जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार व्यक्त किया।(Kargil Vijay Diwas) उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं सैन्य परिवार से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जुल, 2025
Kargil Vijay Diwas: परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि 1.50 करोड़, सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Kargil Vijay Diwas देहरादून: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये किए जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार व्यक्त किया।(Kargil Vijay Diwas)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं सैन्य परिवार से जुड़े हैं और सैनिक कल्याण के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करते हैं। मंत्री जोशी ने बताया कि परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में सीधे 1 करोड़ रुपये की वृद्धि मुख्यमंत्री के सैनिकों के कल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में दो बार इस सम्मान राशि में वृद्धि की है, जिसके लिए वे उनका आभार प्रकट करते हैं।

Share This Article