Menu
#अंतराष्ट्रीय

जोशीमठ में भीषण हादसा: बारातियों से भरा वाहन गिरा खाई में, तीन लोगों की दर्दनाक मौत:

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।जिनका उपचार चल रहा है। वाहन दुर्घटना ग्रस्त थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक में बारातियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। बताया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 मा, 2023
जोशीमठ में भीषण हादसा: बारातियों से भरा वाहन गिरा खाई में, तीन लोगों की दर्दनाक मौत:

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।जिनका उपचार चल रहा है।

वाहन दुर्घटना ग्रस्त थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक में बारातियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि वाहन थैंग गांव के गांव काड़ाखोला गांव तोक से प्रवेश सिंह की बारात का था।

जो किमाणा गांव गई थी, मंगलवार शाम सवा सात बजे करीब बारात वापस थैंग गांव आ रही थी कि बद्रीनाथ हाईवे पर थली तोक के पास अचानक वाहन खाई में जा गिरा।

इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी एसडीआरएफ व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।

घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू कर जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Tagged:
Share This Article