Menu
#अंतराष्ट्रीय

“आवास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास प्रपत्रों का आवंटन किया”

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास के प्रपत्रों का आवंटन किया गया। इस आवास योजना के तहत, हारिद्वार में संचालित बेलडी-रूडकी, श्यामनगर-गदरपुर, गंगापुर-गोसाई, और उकरौली-सितारगंज आवासीय परियोजनाओं के 319 लाभार्थियों को आवास के प्रपत्र मिले। मंत्री …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 सित, 2023
“आवास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास प्रपत्रों का आवंटन किया”

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास के प्रपत्रों का आवंटन किया गया।

इस आवास योजना के तहत, हारिद्वार में संचालित बेलडी-रूडकी, श्यामनगर-गदरपुर, गंगापुर-गोसाई, और उकरौली-सितारगंज आवासीय परियोजनाओं के 319 लाभार्थियों को आवास के प्रपत्र मिले।

मंत्री ने बताया कि यह प्रक्रिया अब पूर्णतः पारदर्शी बनाई गई है, और आवास आवंटन के समय वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जा रही है।

महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए, महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है, अन्यथा महिला और पुरुषों को संयुक्त रूप से आवास दिया जा रहा है।

आवास मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा भारत सरकार से स्वीकृति के उपरान्त 20 परियोजनाओं में कुल 15960 आवास बनाए जा रहे हैं।

मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के कल्याण के मंत्र को साकार करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती के अवसर पर आज समाज के अन्तिम छोर पर खड़े ऐसे 1305 लाभार्थियों को आवास आवंटन किये गये।

मंत्री ने कहा कि आवास आवंटन प्रक्रिया को पूर्णतया पारदर्शी बनाये जाने हेतु ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आवंटन के समय वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए भूतल में उनकों आवास आवंटन किये जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान रखते हुए आवास आवंटन हेतु प्राथमिकता महिला को दी जा रही है अन्यथा की स्थिति में महिला एवं पुरूष को संयुक्त रूप से आवास आवंटन किया जा रहा है।

आवास मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा भारत सरकार से स्वीकृति के उपरान्त 20 परियोजना में जिनके कुल 15960 आवास बनाये जाने पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा कुल 05 परियोजनाओं में 3104 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय इकाईयां प्रस्तावित है, जबकि परिषद् द्वारा कुल 15 परियोजनाओं में 12856 आवास प्रस्तावित है।

मंत्री ने कहा कि अब तक 464 आवास निर्मित कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जा चुके है।

उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद् द्वारा कुल 15 परियोजनाओं में 12865 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासों पर कार्य किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article