Menu
#News

देहरादून में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : राजधानी देहरादून में त्यूणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम, दो डब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का रोल और एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जुल, 2025
देहरादून में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : राजधानी देहरादून में त्यूणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम, दो डब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का रोल और एक बंडल बत्ती बरामद की।

पूछताछ के दौरान वाहन सवार तीनों आरोपी रिंकू, रोहित और सुनील विस्फोटक सामग्री को ले जाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

Tagged:
Share This Article