Menu
#News

बोटी-बोटी काटकर ड्रम में भर दूंगी.. पत्नी की धमकी

बोटी-बोटी काटकर ड्रम में भर दूंगी : इन दिनों अलग अलग शहरों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें पत्नियां अपने पतियों को धमकी दे रही है. वे उन्हें काट-काटकर ड्रम में भरने की धमकी दे रही हैं. मानों जैसे कुछ महिलाओं ने मेरठ की घटना को अपना हथियार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अप्र, 2025
बोटी-बोटी काटकर ड्रम में भर दूंगी.. पत्नी की धमकी

बोटी-बोटी काटकर ड्रम में भर दूंगी : इन दिनों अलग अलग शहरों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें पत्नियां अपने पतियों को धमकी दे रही है. वे उन्हें काट-काटकर ड्रम में भरने की धमकी दे रही हैं. मानों जैसे कुछ महिलाओं ने मेरठ की घटना को अपना हथियार बना लिया है. आए दिन ऐसी चीजें सुनने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला कन्नौजसे सामने आया है. जहां पत्नी ने पति को 24 टुकड़े कर ड्रम में भरने की धमकी दी है.अब युवक  की तहरीर पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है. युवक ने पत्नी और एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवक ने पत्नी पर ड्रम में काटकर भरने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कौशाम्बी में भी पत्नी ने दी थी पति को धमकी

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब पति को ऐसी धमकी मिली है. शनिवार को ही कौशाम्बी से ऐसा ही एक मामला सामने आया था. यहां महिला अपने आशिक के साथ रोमांस करने में व्यस्त थी. महिला की पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. फिर क्या था पति ने उसका विरोध किया तो पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी. साथ ही धमकी दी कि टुकड़े-टुकड़े करके ड्रम में भर दूंगी. उसके बाद मौके से प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

गोंडा में भी पत्नी ने दिखाई बेवफाई

बीते 31 मार्च को भी गोंडा से ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था. यहां एक बेवफा पत्नी ने पति की पिटाई करते हुए उसे बोटी-बोटी काटकर ड्रम में डालने की धमकी दी. जिसके बाद पति ने डर के मारे पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी. 2016 में उसकी लवमैरिज हुई थी. शादी होने के कुछ साल तक सब कुछ ठीक चला. उसके बाद इंजीनियर ने एक जमीन खरीदी और उसके निर्माण का काम पत्नी माया मौर्या के दूर के रिश्तेदार नीरज मौर्या को सौंपा. इसी बीच माया मौर्या और नीरज के बीच अवैध संबंध बन गए. इतना ही नहीं पति धर्मेंद्र कुशवाहा ने माया मौर्या और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथों पकड़ भी लिया।

इसके पहले जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुशवाहा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 2016 में उसकी लव मैरिज हुई थी. शादी होने के कुछ साल तक सब कुछ ठीक चला. इसी बीच माया मौर्या और नीरज के बीच अवैध संबंध बन गए. इतना ही नहीं पति धर्मेंद्र कुशवाहा ने माया मौर्या और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथों पकड़ भी लिया. जब पति ने दोनों का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पिटाई कर दी. इस दौरान माया ने धमकी दी कि ज्यादा विरोध करोगे  तो बोटी-बोटी काटकर ड्रम में भर दूंगी. उसके बाद दोनों कई दिनों के लिए फरार हो गए. उसके कुछ दिनों बाद फिर माया और नीरज घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की और कैश लेकर भाग गए।

Share This Article