Menu
#Mumbai

आईएएस मीनाक्षी सुंदरम बने उत्तराखंड के नए प्रमुख सचिव, सरकार ने दी पदोन्नति

देहरादून। आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुदंरम को उत्तराखण्ड सरकार ने पदोन्नति देते हुए प्रमुख सचिव बनाया है। इसको लेकर शासन द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। बता दें कि आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम 2001 बैच के अफसर है। प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति के लिए 25 साल की सेवा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 फ़र, 2025
आईएएस मीनाक्षी सुंदरम बने उत्तराखंड के नए प्रमुख सचिव, सरकार ने दी पदोन्नति

देहरादून। आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुदंरम को उत्तराखण्ड सरकार ने पदोन्नति देते हुए प्रमुख सचिव बनाया है। इसको लेकर शासन द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। बता दें कि आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम 2001 बैच के अफसर है। प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति के लिए 25 साल की सेवा अवधि जरूरी होती है। आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम जनवरी 2026 में अपनी 25 साल की सेवा पूरी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी को सेवा अवधि में कुछ महीनों की शिथिलता देते हुए प्रमोशन का आदेश जारी किया है। यह भी बता दें कि इससे पहले भी अधिकारियों को प्रमोशन के लिए शिथिलता दी जाती रही है। आर मीनाक्षी सुंदरम के प्रमुख सचिव स्तर पर प्रमोशन के बाद अब शासन में तीन अधिकारी प्रमुख सचिव स्तर के होंगे। इसमें सबसे सीनियर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु हैं, जबकि इसके बाद प्रमुख सचिव के तौर पर शासन में एल फ़ैनई भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उधर अब प्रमोशन के बाद आर मीनाक्षी सुंदरम भी प्रमुख सचिव स्तर पर पहुंच गए हैं। आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम फिलहाल शासन में सचिव के तौर पर आवास और ऊर्जा की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

Tagged:
Share This Article