Menu
#Mumbai

दून विश्वविधालय में इगास का भव्य रूप से हुआ आयोजन

देहरादून राठ जन विकास समिति द्वारा दून विश्वविधालय के खेल परिसर मे इगास २३ को भव्य रूप मे मनाया गया।खेल मैदान मे सर्वप्रथम मुख्य अथिति दून विश्वविधालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार मंगल सिंह मंदरवाल, आदि का स्वागत किया गया । इगास २०२३ मे सर्वप्रथम भैळा पूजन किया गया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 नव, 2023
दून विश्वविधालय में इगास का भव्य रूप से हुआ आयोजन

देहरादून

राठ जन विकास समिति द्वारा दून विश्वविधालय के खेल परिसर मे इगास २३ को भव्य रूप मे मनाया गया।खेल मैदान मे सर्वप्रथम मुख्य अथिति दून विश्वविधालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार  मंगल सिंह मंदरवाल, आदि का स्वागत किया गया ।

इगास २०२३ मे सर्वप्रथम भैळा पूजन किया गया उसके बाद खेल परिसर भैलों की रौशनी से नहा गया, और लगभग २०० भैलो के साथ प्रवासी राठ परिवारों के साथ मुख्य अथिति रजिस्ट्रार श्री मंगल सिंह मंदरवाल के साथ पद्मश्री श्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी, अध्यक्ष श्री शेखरांनद रतूड़ी आदि सहित उपस्थित जन समूह ने भैला खेल मे हिसा लिया।भैला झेलने के बाद रस्सा कस्सी (गैड़ ) खेली गयी जिसमे दो समूहो मे प्रतियएगीता हुई।

गैड़ के बाद राठ की महिलाओं द्वारा सुन्दर डंग से चौंफला,/थाड्या नृत्य से समा बाँधा गया।चौंफला नृत्य के बाद देव पूजन किया गया और देव आवहाँण किया गया और सामूहिक नृत्य किया गया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति द्वारा समिति द्वारा इतने विशाल रूप मे भब्य एवं दिब्य रूप मे इग्गस का आयोजन करने की प्रांशसा की गई और समिति का अपनी संस्कृति, साहित्य और लोक परमपाओ के संबधन हेतु किये जा रहे प्रयासो को सराहा गया।

इस अवसर पर समिति के अश्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी, महासचिव  पुरुषोत्तम ममगाइ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  गोविंद सिंह रावत , पद्मश्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी,. वीना रतूड़ी,  मातबार सिंह कंडारी,  महेश खांकरियल, दरवान सिंह रावत, डी एस नेगी, सह सचिव राकेश खांकरियल,  राम प्रकाश खांकरियल।

Tagged:
Share This Article