Menu
#Destinations

आईआईटी रुड़की 5 सितंबर को मनाएगा 25वां दीक्षांत समारोह, 2,614 छात्रों को मिलेगी उपाधि

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की इस साल अपना 25वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को आयोजित करने जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रो. (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त) समारोह के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 सित, 2025
आईआईटी रुड़की 5 सितंबर को मनाएगा 25वां दीक्षांत समारोह, 2,614 छात्रों को मिलेगी उपाधि

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की इस साल अपना 25वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को आयोजित करने जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रो. (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त) समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि अभिशासक परिषद अध्यक्ष डॉ. बीवीआर मोहन रेड्डी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में, श्री पंकज अग्रवाल, सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इस वर्ष 2,614 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 1,267 स्नातक, 847 स्नातकोत्तर और 500 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। कुल संख्या में से 602 छात्राएँ भी उपाधि प्राप्त करेंगी। यह संस्थान की समावेशिता और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।दीक्षांत समारोह से पूर्व, 2 सितंबर 2025 को आईआईटी रुड़की के जेम्स थॉमसन भवन स्थित सीनेट हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। निदेशक प्रो. के.के. पंत, उप निदेशक प्रो. उदय प्रताप सिंह और शैक्षणिक मामले कुलशासक प्रो. एन.के. नवानी ने मीडिया को समारोह की विशेषताओं से अवगत कराया।

Tagged:
Share This Article