Menu
#Mumbai

एसएसपी दून की सख्ती का असर: मोबाइल शॉप चोरी की वारदात 8 घंटे में सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा केवल 8 घंटे के भीतर कर दिया। एसएसपी देहरादून की सख्त कार्रवाई और प्रभावी रणनीति के चलते कोतवाली डोईवाला पुलिस ने चोरी में शामिल एक आरोपी को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 नव, 2025
एसएसपी दून की सख्ती का असर: मोबाइल शॉप चोरी की वारदात 8 घंटे में सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा केवल 8 घंटे के भीतर कर दिया। एसएसपी देहरादून की सख्त कार्रवाई और प्रभावी रणनीति के चलते कोतवाली डोईवाला पुलिस ने चोरी में शामिल एक आरोपी को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, घड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया गया।

कैसे हुआ खुलासा

17 नवंबर 2025 को राहुल, निवासी भानियावाला, ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान R.E. Enterprises से कंप्यूटर, मोबाइल, घड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के अनावरण के लिए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय स्तर पर सुरागरसी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डेन्टल कट, हरिद्वार रोड, लालतप्पड़ से आरोपी रवि पुत्र राम प्रसाद को चोरी के पूरे सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आई जानकारी

पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करता है। वह पहले दुकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाता था। आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

आरोपी का विवरण

रवि पुत्र राम प्रसाद

निवासी फतेहपुर टांडा, माजरीग्रांट, लालतप्पड़, डोईवाला

आयु: 27 वर्ष

आपराधिक इतिहास

मुकदमा संख्या 296/2025 धारा 305A/317(2) बीएनएस

मुकदमा संख्या 72/2024 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट

बरामद सामान

HP लैपटॉप – 01

ZEBRONICS PC – 01

Samsung मॉनिटर – 01

S2000 Pro Max स्मार्ट वॉच – 01

मोबाइल फोन: VIVO, REALME, SAMSUNG, Karbonn – 4

ईयरबड्स – 05

स्पीकर SONILEX – 01

कंप्यूटर माउस – 02

Lenovo की-बोर्ड – 01

Samsung ईयरफोन – 05

मोबाइल चार्जर – 02

जेबीटेक फ्यूज़न – 01

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल Splendor UK07FG-2972

बरामद सामान की अनुमानित कीमत: लगभग 2 लाख रुपये

Tagged:
Share This Article