Menu
#News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे:

जिसके लिए मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। सभागार के द्वार के पास ही मीडिया कर्मी सीएम से वार्ता कर रहे थे। तभी सभागार से कुछ भाजपा कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते हुए बाहर आए और भगदड़ मच गई। देहरादून में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 जून, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे:

जिसके लिए मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। सभागार के द्वार के पास ही मीडिया कर्मी सीएम से वार्ता कर रहे थे।

तभी सभागार से कुछ भाजपा कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते हुए बाहर आए और भगदड़ मच गई।

देहरादून में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कहा-सुनी के दौरान मंडल पदाधिकारी के थप्पड़ जड़ा तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान मचे हंगामे से वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

उत्तराखंड बीजेपी में एक बार फिर से झगड़ा देखने को मिला और ये झगड़ा किसी बड़े नेताओं ने नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं ने किया।

खास बात ये है कि कार्यकर्ताओं ने आपस में झगड़ा उस समय पर किया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां मौजूद थे।

मंगलवार को आईटीडीए ऑडिटोरियम में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित हो रहा था।

कार्यक्रम समाप्त होने से ठीक पहले सीएम धामी बाहर निकले।

उन्होंने गेट के पास ही मीडिया कर्मियों से बातचीत अभी शुरू ही की थी कि ऑडिटोरियम के अंदर पार्टी के कार्यकर्ता व एक युवक के बीच विवाद हो गया।

बताया गया कि एक युवक ने पार्टी के मंडल पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया।

इससे अन्य कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने युवक को धुन डाला।

इस बीच एक महिला ने युवक का बचाव करते उसे बाहर निकाला।

अन्य लोग भी उसके पीछे पिटाई करते हुए दौड़ने लगे। वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

कुछ पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर युवक को पिटाई से बचाया और उन्हें अलग थलग किया गया।

एक दो मिनट के इस घटनाक्रम की वजह से कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक हंगामें की स्थिति रही।

अनुशासित पार्टी कही जाने वाली भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सामने ही आपस में भिड़ गए।

मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान आपसी नोकझोंक में कुछ कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पीट दिया।

जबकि, मुख्यमंत्री कुछ दूरी पर ही मीडिया से वार्ता कर रहे थे।

अचानक हुई इस घटना से भगदड़ का माहौल बन गया और पुलिस ने मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर खदेड़ दिया।

 

 

Tagged:
Share This Article