Menu
#News

हरिद्वार में मंगलवार देर शाम दबंगों ने पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर के मुख्य बाजार में एक चाऊमीन सेंटर संचालक को और नौकर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

इस जानकारी के अनुसार पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर के मुख्य बाजार स्थित सनी फास्ट फूड पर मंगलवार देर शाम कुछ युवक चाऊमीन खाने आए. दुकान पर भीड़ होने के कारण दुकानदार को चाऊमीन देने में कुछ देर लग गई। जिसके बाद युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज कर दी. दुकानदार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अक्ट, 2022
हरिद्वार में मंगलवार देर शाम दबंगों ने पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर के मुख्य बाजार में एक चाऊमीन सेंटर संचालक को और नौकर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

इस जानकारी के अनुसार पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर के मुख्य बाजार स्थित सनी फास्ट फूड पर मंगलवार देर शाम कुछ युवक चाऊमीन खाने आए. दुकान पर भीड़ होने के कारण दुकानदार को चाऊमीन देने में कुछ देर लग गई।

जिसके बाद युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज कर दी. दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने बहादराबाद से अपने कुछ साथी फोन करके बुला लिए।

गाड़ियों में सवार होकर आए लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने आते ही चाऊमीन सेंटर संचालक पर हमला कर दिया।

इससे पहले वह कुछ समझ पाता दबंगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और नौकर ने भागकर जान बचाई।

इसी दौरान मारपीट होता देख आसपास के सभी दुकानदार एकत्र हो गए. इससे पहले दुकानदार हमलावर को पकड़ पाते वह सभी गाड़ी में बैठ कर मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पुलिस को पीड़ित दुकानदार ने शिकायत दी है. पुलिस अब शिकायत के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

इस बाजार में रोजाना शाम को काफी भीड़ रहती है. इसके बावजूद इस तरह हुए हमले ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:
Share This Article