Menu
#Mumbai

राज्य महिला आयोग की बैठक में मसाज पार्लरों की नियमावली बनाये जाने पर दिया गया जोर

देहरादून। शनिवार को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक का आयोजन प्रत्येक 3 माह के भीतर किया जाता है। यह बोर्ड बैठक वर्ष 2023-24 की पहली बैठक है। बैठक में उपाध्यक्ष ज्योति शाह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 मई, 2023
राज्य महिला आयोग की बैठक में मसाज पार्लरों की नियमावली बनाये जाने पर दिया गया जोर

देहरादून। 

शनिवार को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक का आयोजन प्रत्येक 3 माह के भीतर किया जाता है। यह बोर्ड बैठक वर्ष 2023-24 की पहली बैठक है।

बैठक में उपाध्यक्ष  ज्योति शाह मिश्रा एवं  उपाध्यक्ष,  शायरा बानो उपस्थित रहीं। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रस्ताव भी पारित किये गए।

प्रदेश में संचालित स्पा सैण्टरों /मसाज पार्लरों की नियमावली जल्द बनें।

राज्य की महिला नीति पर शीघ्रता से कार्य कर उसे पूर्ण रूप से तैयार किया जाए।

विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी कार्य स्थलों पर महिलाओं की शिकायतों हेतु सेक्सुअल हरैसमेंट कमेटी हो।

राज्य के सभी 13 जिलों में विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हो।

महिलाओं को विभिन्न मुद्दों पर लीगल सहायता व कानूनी जानकारी के प्रयास।

बोर्ड बैठक में महिलाओं के हित में  इनके अतिरिक्त अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई तथा चर्चा करते हुए शासन स्तर पर भी पत्राचार किया गया है। बैठक में आयोग की सदस्य-सचिव,  कामिनी गुप्ता, विधि-अधिकारी,  दयाराम सिंह,  अशोक कुमार तोमर उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article