Menu
#अल्मोड़ा

उधम सिंह नगर में विधायक और कानूनगो के बीच हुआ जमकर विवाद, फाड़ दिए सरकारी दस्तावेज:

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में विधायक आदेश चौहान ने फिर एक बार तहसील कर्मचारी कानूनगो के साथ उनके कार्यालय पर जाकर अभद्र व्यवहार और गाली गलौच किया है। इस मामले में कानूनगो ने कोतवाली में तहरीर देकर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अप्र, 2023
उधम सिंह नगर में विधायक और कानूनगो के बीच हुआ जमकर विवाद, फाड़ दिए सरकारी दस्तावेज:

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में विधायक आदेश चौहान ने फिर एक बार तहसील कर्मचारी कानूनगो के साथ उनके कार्यालय पर जाकर अभद्र व्यवहार और गाली गलौच किया है।

इस मामले में कानूनगो ने कोतवाली में तहरीर देकर विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जसपुर विधायक पर लगा आरोप:

आपको बता दें कि जसपुर विधायक आदेश चौहान से जुड़ा ये कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी कई बार विधायक द्वारा लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा चुका है।

इस मामले में कानूनगो सुशील जुनेजा ने जानकारी दी।

उन्होंने विधायक आदेश चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पटवारी हड़ताल पर चल रहे हैं।

तहसीलदार जसपुर द्वारा मुझसे जाती, निवास और दूसरे कागजात बनाने का काम भी दिया गया है।

वहीं, पिछले 3 दिनों से छुट्टी चल रही थी।

एक आदमी तीन दिन पहले खसरा बनाने के लिए आया था।

तीन दिन की छुट्टी होने के बाद आज आफिस खुला है, जिसके बाद उन्हें खसरा दे दिया गया।

महिला लेखपाल और 2 पटवारी भी मौजूदगी में हुई घटना:

कानूनगो ने बताया कि इसके एक घंटे बाद विधायक आफिस आए और उन्होंने गाली गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए और बदतमीजी भी की गई।

इसके बाद कानूनगो भावुक हो गए।

कानूनगो ने कहा मुझे नहीं लगता कि मैं किसी पद पर कार्यरत हूं।

सरकारी दस्तावेज भी क्षति ग्रस्त हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं मानसिक रूप से पीड़ित हो चुका हूं।

मौके पर महिला लेखपाल और 2 पटवारी भी मौजूद थे, लेकिन विद्यायक गाली देते रहे।

सरकारी कार्य मे वाधा डाली गई।

बता दें कि कानूनगो ने कोतवाली में विधायक आदेश चौहान और उनके कार्यकर्ताओ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी काशीपुर ने दी जानकारी:

इस मामले में क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक और उनके कार्यकर्ताओ ने उनसे अभद्रता करने की तहरीर प्राप्त हुई है।

तहरीर के अनुसार राजस्व उप निरक्षक से रायपुर ग्राम प्रधान द्वारा कुछ कागज मांगे गए थे, लेकिन कुछ दिनों की छुट्टी पड़ जाने के कारण कागज समय पर नहीं दिए जा सके।

सुबह उनके द्वारा कागज दे दिए गए थे।

बावजूद इसके दोनों पक्षो में विवाद हुआ।

क्षेत्रीय विधायक कुछ लोगों के साथ कार्यालय गए।

इस घटना को मौके पर मौजूद तहसील कर्मचारियों ने भी देखा।

मामले में उपजिलाधिकारी जसपूर द्वारा भी बताया गया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है।

जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:
Share This Article