Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर कांग्रेस के बड़े नेताओं में बयानबाजीयों का दौर शुरू:

यह बयान देने में हरीश रावत ने बड़ी देर कर दी प्रीतम ने चुटकी लेते हुए कहा चलिए देर आए दुरुस्त आए। हरीश रावत बोले थे भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 जन, 2023
उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर कांग्रेस के बड़े नेताओं में बयानबाजीयों का दौर शुरू:

यह बयान देने में हरीश रावत ने बड़ी देर कर दी प्रीतम ने चुटकी लेते हुए कहा चलिए देर आए दुरुस्त आए।

हरीश रावत बोले थे भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये।

राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं।

कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गये।

जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे, तीक्ष्ण सवाल भी थे, मगर #मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना।

अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए।

देखते हैं प्रीफैबरीकेटेड घर कब बनने शुरू होते हैं, टेंट कॉलोनी यदि हो तो कब तक लगती है, सुरक्षित स्थानों का चयन कब होता है, मुआवजे की राशि लोगों को कब तक बता दी जाती है।

कितना मुआवजा मिलेगा और किस तरीके से साधारण लोग जिनकी आजीविका जोशीमठ पर है उनके लिए क्या होता है।

गाय के लिए क्या होता है, गाय के दूध पर जिनकी आर्थिकी है उनके लिए क्या होता है, तो बहुत सारी चीज़ें हैं, जिनकी हम सबको प्रतीक्षा रहेगी। मगर एक बात सत्य है कि सुना मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य से।

Tagged:
Share This Article