Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चमोली स्थित सीमांत गांव माणा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का किया शुभारंभ.

राज्य के चमोली स्थित सीमांत गांव माणा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ भगवान बद्रीनाथ धाम के दर्शन आशीर्वाद के साथ किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज यात्रा के पहले दिन की शुरआत राज्य की बेटी अंकिता भंडारी को समर्पित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 नव, 2022
उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चमोली स्थित सीमांत गांव माणा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का किया शुभारंभ.

राज्य के चमोली स्थित सीमांत गांव माणा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ भगवान बद्रीनाथ धाम के दर्शन आशीर्वाद के साथ किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज यात्रा के पहले दिन की शुरआत राज्य की बेटी अंकिता भंडारी को समर्पित कर हत्याकांड के मूल प्रश्नों के साथ मुद्दा जनता के बीच में उठाया जाएगा।

राज्य भर में ये यात्राएं 14 से 19 नवंबर के बीच निकाली जाएंगी।

यात्रा के दौरान राज्य के अलग अलग धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र किया जाएगा जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया जाएगा।

साथ ही राहुल की यात्रा में अब आने वाले राज्यों में जगह जगह इस जल और मिट्टी के साथ पौधे भी लगाए जाएंगे।

यात्रा में राज्य कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने यात्रा से एक दिन पहले मीडिया को बताया था कि कांग्रेस के सभी नेता माणा को पहले दिन से ही महत्व देते आए हैं

चाहे स्वर्गीय इंदिरा गांधी की बात करें उन्होंने वहां ट्राइबल्स के बीच जाकर सांस्कृतिक में प्रतिभाग किया और रैली को संबोधित किया।

चाहे फिर सोनिया गांधी की बात करें कांग्रेस के समस्त नेता लगातार माणा पहुचते रहे हैं।

क्योंकि माणा उत्तराखंड का अंतिम गांव है।

उसका महत्व और भी ज्यादा है और अंतिम छोर के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना नीतियां पहुंचाना ये कांग्रेस की पहले से नीति रही है।

 

Tagged:
Share This Article