Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में चार लाख से अधिक आबादी को रोजाना मिलेगा 16 घंटे पानी, इन पांच जिलों में बन रही योजना:

कई योजनाओं का काम पूरा भी हो चुका है। प्रदेश में शहरी आबादी के साथ ही इनके आसपास के अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं तो थीं लेकिन यहां पानी की किल्लत थी। आज भी यहां पानी गांव की पेयजल योजनाओं से अपेक्षाकृत कम मिलता था। पेयजल विभाग ने इन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मई, 2023
उत्तराखंड में चार लाख से अधिक आबादी को रोजाना मिलेगा 16 घंटे पानी, इन पांच जिलों में बन रही योजना:

कई योजनाओं का काम पूरा भी हो चुका है।

प्रदेश में शहरी आबादी के साथ ही इनके आसपास के अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं तो थीं लेकिन यहां पानी की किल्लत थी।

आज भी यहां पानी गांव की

पेयजल योजनाओं से अपेक्षाकृत कम मिलता था।

पेयजल विभाग ने इन अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में पेयजल योजनाएं लगाने के लिए 2011 की जनगणना के तहत 32 क्षेत्रों का चयन किया था।

साथ ही वर्ल्ड बैंक के वित्त पोषण से यहां 22 क्षेत्रों में योजनाएं स्वीकृत कर ली गई है।

इनमें से कई योजनाओं के तहत पानी उपलब्ध होना शुरू हो गया है।

पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में शहरी मानकों के हिसाब से पेयजल की उपलब्धता शुरू हो चुकी है और इन योजनाओं से 975 करोड़ बजट से 88 हजार घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे।

जिससे 4,36,000 आबादी को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

Tagged:
Share This Article