Menu
#Mumbai

उत्तराखंड में पीएम मोदी, रोड शो के बाद मंच पर पहुंचे, एक्सप्रेसवे का मिला तोहफा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6-लेन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं. लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटाकर मात्र 2.5 घंटे हो जाएगा. दिलचस्प बात ये है कि इस एक्सप्रेसवे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अप्र, 2026
उत्तराखंड में पीएम मोदी, रोड शो के बाद मंच पर पहुंचे, एक्सप्रेसवे का मिला तोहफा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6-लेन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं. लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटाकर मात्र 2.5 घंटे हो जाएगा.

दिलचस्प बात ये है कि इस एक्सप्रेसवे में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है, जो राजाजी नेशनल पार्क से गुजरता है.  यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर यूपी के बागपत, शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक है. इसमें कारों के लिए अधिकतम गति 100 किमी/घंटा निर्धारित की गई है. इसमें 113 अंडरपास, 10 बड़े पुल और डाटकाली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग शामिल है. राजाजी नेशनल पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास बनाए गए हैं. रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 से 14 साइड एमिनिटी केंद्र विकसित किए गए हैं. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के साथ-साथ चारधाम यात्रा को भी जोड़ता है.

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article