Menu
#News

 उत्तराखंड में अगले 4 दिन बारिश जमकर तांडव मचा सकती है,4 जिलों में स्कूल बंद.

उत्तराखंड में अगले 4 दिन बारिश जमकर तांडव मचाया सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले 4 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं 17 सितंबर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 सित, 2022
 उत्तराखंड में अगले 4 दिन बारिश जमकर तांडव मचा सकती है,4 जिलों में स्कूल बंद.

उत्तराखंड में अगले 4 दिन बारिश जमकर तांडव मचाया सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले 4 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यही नहीं 17 सितंबर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरसात को देखते हुए आज राज्य के 4 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।

मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चंपावत, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में स्कूल बंद किए गए हैं ।

मौसम विभाग ने 16 सितंबर को राज्य में ऑरेंज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 17 सितंबर को रेड के साथ ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं 18 सितंबर को टिहरी बागेश्वर पौड़ी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि भारी बरसात के अलर्ट के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है।

संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने या सड़क के बंद होने की आशंका जताई गई है।

 

Tagged:
Share This Article