Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को यलो अलर्ट किया जारी, 30 अप्रैल और 1 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी:

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों वही 29 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अप्र, 2023
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को यलो अलर्ट किया जारी, 30 अप्रैल और 1 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी:

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों वही 29 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने तथा तेज बौछार के साथ झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 1 मई को ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

उन्होंने आम लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से एतिहाद बरतने की भी अपील की है।

केदारनाथ धाम में बदल रहा मौसम डीएम ने श्रद्धालुओं से की यह अपील:

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश एवं बर्फबारी हो रही है।

जिसके लिए उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

 

Tagged:
Share This Article